हिमालय प्रहरी

देखें वीडियो : पहाड़ी ट्रेंडिंग गानों पर थिरके कैदी, जेल में हुई डांस प्रतियोगिता

खबर शेयर करें -

जेल का नाम सुनते ही जेहन में लोहे की सलाखें आ जाती है. जो भी अपराध का दोषी घोषित होता है, उसे जेल की सलाखों में डाल दिया जाता है. जेल बनाने के पीछे खास मकसद है, अपराधियों में सुधार की गुंजाइश.

उन्हें जेल भेजा जाता है ताकि परिवार और सुविधाओं से दूर ये कैदी अपनी लाइफ में सुधरने की कोशिश करें. लेकिन हाल ही में देवास के जिला जेल से जो वीडियो सामने आया उसने लोगों के जेहन में छपी जेल की इमेज ही बदल दी. सोशल मीडिया पर इस जेल का वीडियो शेयर किया गया. इसमें कैदियों को उदास या परेशान नहीं बल्कि नाचते देखा गया. जी हां, जेल में आयोजित कार्यक्रम में इन कैदियों ने जमकर डांस किया. इनके परफॉर्मेंस का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया. जिस अंदाज में कैदियों ने डांस किया, उसने लोगों का दिल भी जीत लिया.ट्रेंडिंग गाने पर किया डांस

कैदियों ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे पहाड़ी गाने पर परफॉर्म किया. तीन कैदियों की जुगलबंदी का ये वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. कैदियों का डांस के दौरान ताल मेल बेहतरीन था. सबके स्टेप्स मैच कर रहे थे और उनकी एनर्जी देखने लायक थी. लोगों को इनका डांस परफॉर्मेस काफी पसंद आया.

Exit mobile version