पटना: एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. यहां 6 बच्चों की मां को चार बच्चों का बाप लेकर फरार हो गया. गौर करने वाली बात ये है कि दोनों रिश्ते में सलहज-ननदोई है. अब दोनों के फरार होने के बाद महिला का पति और पुरुष की पत्नी न्याय के लिए भटक रही है.
मामला बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबत पुर की है. सलहज (साले की पत्नी) ननदोई (पति का बहनोई) के इस अनोखी प्रेम कहानी की अब खूब चर्चा हो रही है. चर्चा इसलिए भी कि ननदोई 6 बच्चों का बाप है जबकि उसकी प्रेमिका सलहज भी चार बच्चों की मां है.
दरअसल नौबतपुर थाने में चंद्रबोस पासवान ने लिखित शिकायत की है कि उसकी पत्नी अपने चार बच्चों को छोड़कर उसके बहनोई शिवजनम उर्फ राजशेखर जो 6 बेटियों का बाप है उसके साथ फरार हो गई है.
जीजा ने उजाड़ दिया मेरा घर
चंद्रबोस पासवान ने कहा कि उसे विश्वास नहीं था कि उसका बहनोई उसके और उसकी बहन की जिंदगी बरबाद कर देगा. मेरा जीजा मेरे घर को उजाड़ देगा और मेरी पत्नी मेरा सिर नीचे करा देगी. चन्द्रबोस पासवान ने कहा कि दोनों के बीच गलत रिश्ता था इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी.
चंद्रबोस पासवान की बहन चिंता देवी जो खुद पीड़िता है उसने भी थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. चिंता देवी ने कहा कि उसके पति अपनी 6 बेटियों को छोड़कर भौजाई के साथ भाग गए हैं. पति के चले जाने के बाद 6 बच्चों के पालन में उन्हें कठिनाई हो रही है. चिंता देवी ने कहा कि उसकी शादी 20 साल पहले हुई थी. नौबतपुर थाना की पुलिस घटना की जांच में जुटी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है. नौबतपुर के SHO ने कहा कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है पुलिस दोनों की तलाश कर रही है.
साली के प्यार में पत्नी की हत्या
इससे पहले बिहार के कटिहार मे एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दरअसल आरोपी को अपने साली से प्रेम था. वह अपनी साली से शादी करने के लिए पत्नी की हत्या कर दी. पति ने पहले पत्नी को पानी में डुबाकर मारा फिर चाकू से 13 बार हमला करके उसकी जान ले ली. घटना जिले आजमनगर थाना क्षेत्र का है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें