हिमालय प्रहरी

जयमाल पहनाते समय बेहोश हुआ दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन ने शादी से किया इनकार; फिर बोली…

खबर शेयर करें -

कौशांबी। करारी क्षेत्र में आई बरात में जयमाल डालते समय अचानक दूल्हा गिरकर बेहोश हो गया। यह देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में करीब 18 घंटे तक पंचायत चली।

इसके बाद शनिवार को दुल्हन दूल्हे के साथ जिंदगी व्यतीत करने का फैसला लिया।

पिपरी क्षेत्र के एक युवक की शादी करीब चार महीना पहले करारी क्षेत्र की एक युवती से तय हुई। शुक्रवार शाम बरात आई। डीजे की धुन पर बरातियों ने डांस किया। द्वारचार की रश्म पूरी होने के बाद जयमाल के स्टेज पर दूल्हा के बाद दुल्हन पहुंची।

दूल्हा अचानक गिरकर हुआ बेहोश

इस बीच जयमाल डालने के दौरान अचानक दूल्हा गिरकर बेहोश हो गया। यह देखा तो दुल्हन बिफर गई। उसने इसे बीमारी मानते हुए शादी से इनकार कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया।

घराती पक्ष ने भी लड़का पक्ष पर बीमारी छिपाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। मामला बिगड़ता देख बराती भाग निकले। सिर्फ दूल्हा व उसके परिवार के अलावा कुछ रिश्तेदार ही बचे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुल्हन समेत उसके परिवार वालों को किसी तरह समझाया। शनिवार शाम करीब पांच बजे दूल्हे को अपनी किस्मत मानकर विदा हो गई।

Exit mobile version