हिमालय प्रहरी

गर्लफ्रैंड से शादी की मनोकामना पूर्ण होने पर प्रेमी हरिद्वार से लेटकर लाया गंगाजल

खबर शेयर करें -

 झिंझाना क्षेत्र के राहुल ने प्रेमिका से शादी को लेकर मांगी गई मन्नत के पूर्ण होने पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव अहमदगढ़ लेटकर पहुंचा।

मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित गांव अहमदगढ़ निवासी राहुल का पास के गांव निवासी बेबी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिससे शादी को लेकर राहुल ने भगवान शिव से मन्नत मांगी थी कि अगर बेबी से मेरी शादी हो गयी,तो लेटकर हरिद्वार से गंगाजल जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करुंगा। जिसके बाद राहुल की मनोकामना पूर्ण हुई और राहुल की उसकी प्रेमिका बेबी से शादी हो गई। राहुल अपने साथी सहवाग के साथ हरिद्वार पहुंचा और सात जुलाई को गंगाजल उठाया और अपनी यात्रा शुरू की। बुधवार को राहुल और सहवाग के शामली पहुंचने पर उनके साथी साथ इंद्रजीत,राधे, बृजमोहन ने भी दोनों का सहयोग करते हुए शामली से उनके साथ गांव के लिए निकल पड़े। राहुल का बेबी के प्रति प्यार देखकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version