हिमालय प्रहरी

पत्नी ने ही अपने पति के हत्या की लिखी पटकथा, आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या

खबर शेयर करें -

पटना : बिहार के बाढ़ जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन देने वाली पत्नी ने ही अपने पति के हत्या की पटकथा लिख डाली। महिला ने अपने पति की हत्या के लिए तीन लाख रुपये की सुपारी दी और अपने आशिक के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी।

बताया जाता है कि महिला खुद से कम उम्र के प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इसके लिए महिला ने पति की 3.25 लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करा दी। पुलिस ने रिश्तों के कत्ल की इस अपराध से जुड़े हर पहलु से पर्दा उठाते हुए पावरग्रिड कर्मचारी पंकज गुप्ता की हत्या में शामिल उसकी पत्नी शोभा देवी और 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बाढ़ जिले के पावरग्रिड में काम करनेवाले पंकज कुमार गुप्ता को बीते 8 जुलाई की तड़के सुबह अपराधियों ने ग्रिड के बाहर निकलते ही गोलियों से भून डाला. जिसके बाद पंकज की मौके पर ही मौत हो गई। इस खूनी वारदात की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी बाढ़ के अगवानपुर निवासी शोभा देवी (28) और उसका प्रेमी अगवानपुर निवासी गोलू उर्फ सन्नी 20 निकला। भाई मुकेश ने भी इस घटना में बहन शोभा का साथ दिया।

पुलिस ने शोभा, गोलू, साजिश में शामिल मनीष  (अगवानपुर, बाढ़), मोहित  (अगवानपुर, बाढ़), कांट्रैक्ट किलर आयुष राज (धनामा बाढ़), राजा सिंह (बिचली मलाही, बाढ़) व मुकेश कुमार (सकसोहरा, नालंदा) को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों से घटना में इस्तेमाल बाइक, दो गोलियां, दो लाख रुपये, पासबुक और ब्लैंक चेक बरामद किए गए हैं। बाढ़ थानेदार संजीत कुमार के मुताबिक, एक अपराधी फरार है, जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पति की हत्या के लिए शोभा ने किलर को हस्ताक्षर किया ब्लैंक चेक दिया था।

दरअसल, सबसे पहले अपराधी राजा सिंह ने 50 हजार एडवांस मागे। झुमका बेचकर शोभा ने उसे 45 हजार रुपये दिये। इसके बाद किलर आयुष ने तीन लाख मांगे। शोभा ने कहा कि वह एडवांस 45 हजार राजा को दे चुकी है। इसके बाद रुपये काम होने पर मिलेंगे। किलर को भरोसा दिलाने को उसने एक ब्लैंक चेक दे दिया। वहीं, आरोपित ने पुलिस को बताया कि यह उसकी पहली वारदात है। शौक को पूरा करने को हत्या की थी, ताकि कुछ रुपये मिल सके।

पति ने लगाई फटकार तो शोभा ने रच दी साजिश

दरअसल, पंकज ने शोभा और गोलू को घंटों फोन पर बातें करते सुन लिया था। यही नहीं, शोभा ने हाथ पर गोलू के नाम का टैटू बनवा रखा था। इसको लेकर पंकज ने एक दिन शोभा को पीटा भी था। यह बात शोभा ने अपने प्रेमी गोलू को बता दी। फिर दोनों ने पंकज को रास्ते से हटा देने की साजिश रच डाली।

Exit mobile version