इन दिनों अजब-गजब प्रेम कहानियां सामने आ रही। कई मामले में दुल्हन शादी के मंडप से अपने प्रेमी के साथ फरारहो जाती है तो कभी दुल्हा घोड़ी चड़ने से पहले अपनी प्रेमिका के साथ रफु चक्कर हो जाता है।
आपने ऐसे कई मामले सुने होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे है जिसे जानकर आपका भी दिमाग घूम जाएगा। बता दें कि एक शादीशुदा महिला अपने पति और बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई औरर जैसे ही इस बात की खबर पति को लगी तो उसने प्रेमी के पत्नी के साथ ही शादी कर ली। मामला बिहार के खगड़िया जिले से सामने आई है।
क्या है पूरा मामला?
इस प्रेम कहानी की शुरूआत साल 2009 में शुरू हुई थी। खगड़िया जिले में नीरज नाम के एक व्यक्ति की शादी रूबी देवी से हुई थी। शादी के बाद दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य चल रहा था। दंपत्ति के चार बच्चे भी हुए। हालांकि, कुछ साल बाद नीरज को अपनी पत्नी रूबी पर शक हुआ। बाद में पता चला कि नीरज का शक सही है। उसकी पत्नी रूबी का किसी मुकेश नामक युवक से विवाहेत्तर संबंध है। पत्नी के संबंध किसी और के साथ होने की बात पता चलने के बाद पति ने आपत्ति की। फिर घर में कलह शुरू हो गया।
फरवरी 2022 में रूबी और मुकेश ने कर ली शादी
उधर, रूबी ने नीरज से बिना बताए फरवरी 2022 में अपने प्रेमी मुकेश के साथ विवाह बंधन में बंध गई। दूसरी शादी के बाद वह बच्चों और पहले पति नीरज को छोड़कर घर से फरार हो गई। नीरज को जब रूबी के घर छोड़ने के बारे में पता चला तो उसने मुकेश के खिलाफ अपनी पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया। बताया गया कि रूबी और मुकेश की पंचायत समाज के लोगों ने भी की थी। लेकिन मुकेश ने पंचायत का फरमान मानने से इनकार कर दिया था और फिर दोनों प्रेमी घर से फरार हो गए।
अब एक साल बाद नीरज ने लिया अनोखा बदला
करीब एक साल तक नीरज अपनी पत्नी रूबी को पाने की कोशिश करता रहा लेकिन वह नहीं लौटी। उधर, नीरज की पत्नी के साथ फरार मुकेश भी शादीशुदा था। वह भी अपने दो बच्चों और पत्नी को छोड़कर फरार हुआ था। संयोग से मुकेश की पहली पत्नी का नाम भी रूबी ही है। नीरज ने मुकेश से बदला लेने के लिए ठानी। उसने मुकेश की पत्नी रूबी से शादी करने का फैसला कर लिया। उसने भी फरवरी 2023 यानी एक साल बाद मुकेश की पत्नी से शादी कर ली। अब ये मामला इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें