उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला ने अपने पति को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया, घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है महिला का 2 साल पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था और 20 दिन पूर्व ही उसने बच्ची को जन्म दिया था।
जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के नौगांव क्षेत्र के हिमरौल गांव में देर रात यह घटना घटी बताया जा रहा है कि हिमरौल गांव के निवासी 22 वर्षीय जसपाल ने 2 साल पहले 21 साल की काजल से प्रेम विवाह किया था शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन बाद में पति-पत्नी में झगड़े होने शुरू हो गए।
इधर सोमवार की रात भी पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने पास में कुल्हाड़ी उठाकर पति के सिर पर दे मारी, सर पर कुल्हाड़ी लगते ही जसपाल का सर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी राजस्व पुलिस को मिलते ही नायब तहसीलदार जोगेंद्र चौहान देर रात को मौके पर पहुंचे इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर रेगुलर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड में प्री मानसून की दस्तक, मानसून तय समय से पहले 18 जून को पहुंचने की संभावना
जानकारी के मुताबिक हत्या आरोपी काजल का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ इलाके में है, मृतक जसपाल दैनिक मजदूरी का कार्य किया करता था फिलहाल राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।