हिमालय प्रहरी

लकड़ी काटने की आरी से पहले की पत्नी की हत्या; बाद में खुद काटा गला

खबर शेयर करें -

नारनौल के अटेली-कनीना सड़क मार्ग पर स्थित गांव कारिया बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद स्वयं ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन उस गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूचना के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर नारनौल के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गांव डहीना निवासी कवल राम अपनी पत्नी मोना के साथ कारिया बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से रह कर लकड़ी का कार्य करता था, लेकिन वीरवार को कवल राम ने अपनी पत्नी का लकड़ी काटने की आरी से गला काट कर मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद वह खुद के गले पर आरी चला डाली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यवस्था में उसे उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सूचना पाकर थाना प्रभारी ब्रह्म प्रकाश पुलिस टीम के साथ पहुंचकर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी घटनाक्रम का खुलासा नहीं हो पाया लेकिन पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Exit mobile version