
काशीपुर: क्षेत्र के क्षत्रियनगर में संदिग्ध हालात में मौत की आगोस में समाए युवक के शमशान घाट में अंतिम संस्कार के समय पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला कुंडा थाना क्षेत्र के क्षत्रियनगर का है। यहां पर रहने वाले 30 वर्षीय सचिन चौहान पुत्र खुशीराम की मंगलवार रात अपने ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार की सुबह परिजन उसके शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि तभी उसको दोस्तों ने पुलिस को फोन कर सचिन की हत्या की आशंका जताई। पुलिस को बताया गया कि सचिन को अपने कुछ रिश्तेदारों से जान का खतरा था। उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसके बाद कुंडा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सचिन के दोस्तों का कहना था कि वह अपने भाई के साथ क्षत्रियनगर में रहता था। अगर मामला हत्या का नहीं भी है तो उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया होगा। इधर पुलिस का कहना है कि उस मार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।