हिमालय प्रहरी

अग्निकांड प्रभावितों के लिए मसीहा बनकर पहुंचे गगन कंबोज

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर ।क्षेत्र के युवा बसपा नेता गगन कंबोज ने बीते दिवस पैगा गांव में हुए अग्निकांड स्थल पर पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावितों को राशन पानी एवं बिस्तर मुहैया कराए तथा खुले में रहने को मजबूर प्रभावितों को उचित प्रबंध दिलाए जाने के लिए जिला प्रशासन से दूरभाष पर वार्ता की

बताते चलें कि मंगलवार को उत्तरी पैगा गांव में स्थित पांच घरों में अचानक आग लग गई थी।आग से घरों में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देखकर गांव वालों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया।

जिन घरों में आग लगी है, वहां से कूड़े के ढेर थोड़ी ही दूरी पर है। मंगलवार को कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगी थी। वहीं, से उठी कोई चिंगारी कृष्णापुरम कॉलोनी निवासी वीरवति, हरज्ञान सिंह, गुड्डू, गोविंदा, हरबती, सोनू और मोनू के घर तक पहुंच गई, जिससे पूरे घर में आग लग गई. इस अग्निकांड में 6 से 7 लाख रुपए का सामान चलकर राख हो गया। अग्निकांड की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे युवा बसपा नेता गगन कंबोज ने नुकसान का जायजा लिया तथा प्रभावितों को ढांढस पहुंचाते हुए होना खाने पीने के लिए राशन पानी उपलब्ध कराया यही नहीं युवा नेता गगन कंबोज ने खुले में रात काट रहे प्रभावितों को रजाई गद्दे उपलब्ध करवाकर अति शीघ्र नया आशियाना बनाने के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।

Exit mobile version