हिमालय प्रहरी

अपनी ही सरकार में अफसरशाही से नाराज विधायक पोकलेंड लेकर उतरे नदी में

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं। शुक्रवार को सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में गोला नदी में चैनेलाइजेशन कार्य करवाये जाने को लेकर  डीएम वंदना सिंह के बीच हुई नोकझोंक के बाद आज विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने स्वयं पोकलैंड लेकर नदी में उतरकर  नदी का चैनलाइजेशन शुरू करवा दिया।अपनी ही सरकार में  अफसरशाही से विधायक की नाराजगी  राजनीतिक हल्को में चर्चा का विषय बनी हुई है।

आपको बताते चले कि शुक्रवार को हल्द्वानी के सर्किट हाउस में सांसद अजय भट्ट की मौजूदगी में विधायक और डीएम के बीच गौला और कैलास नदी के चैनलाइजेशन को लेकर गरमा गरम बहस हुई थी।बहस का कारण था कि चैनेलाइजेशन सिंचाई या वन विभाग करेगा। बैठक के दौरान वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि यह काम सिंचाई विभाग करेगा।विधायक ने सिंचाई विभाग से काम कराए जाने पर आपत्ति जताई थी। इस बात को लेकर विधायक और डीएम आमने-सामने हो गए। अब विधायक लालकुआं का कहना है कि उन्होंने सुबह भी पता करा कि तब भी स्पष्ट नहीं हो पाया कि काम कौन करेगा। इस वजह से वह स्वयं ही तीन पौकलैंड लेकर गौला नदी में पहुंच गए।इधर स्वंय के प्रयासों से विधायक का पोकलैंड लेकर नदी में उतरना कहि न कही   सिस्टम के खिलाफ विधायक की कड़ी नारजगी को देखा जा रहा है।

Exit mobile version