
राजू अनेजा,काशीपुर । काशीपुर को ओर ज्यादा स्वच्छ व सुंदर रखने के लिए नगर निगम काशीपिर ने महिला स्वयं सहायता समूह को एक बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। अब नगर की सफाई व्यवस्था पर महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों की पैनी नजर रहेगी
नगर निगम काशीपुर द्वारा 16 महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को नगर की सफाई व्यवस्था जैसी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें आई कार्ड वितरित किए। उक्त मामले पर पूरी जानकारी देते हुए मुख्य नगर आयुक्त विवेक रॉय ने बताया कि काशीपुर नगर को और ज्यादा स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए नगर निगम काशीपुर के प्रयास जारी है जिसको देखते हुए अब नगर निगम द्वारा महिला स्वयं समूह की सदस्यों को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले 40 वार्डो में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर को स्वच्छ व पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की निगरानी के साथ साथ नगर के प्रत्येक परिवार व व्यवसाई से यूजर चार्ज वसूल करवाया जाएगा। इसके साथ ही सड़क के किनारे कूड़ा फेंकने एवं गोबर के उपले का ढेर लगाने वालों को 2 दिन का समय देते हुए कहा गया कि रामनगर में हो रहे जी-20 सम्मेलन को देखते हुए नगर के किनारे कूड़ा फेंकने व गोबर के उपले लगाने वालों पर नगर निगम द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इस दौरान काशीपुर नगर निगम की महापौर उषा चौधरी ने 16 महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को आईडी कार्ड वितरित किए ताकि क्षेत्रवासियों एवं उप सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें