सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मऊ में अपने संबोधन में कहा जब से सपा और छड़ी साथ आई है तब से विरोधियों के छक्के छूट गए हैं। हम लोग गंगा मैया का पानी उठाकर सच बोलने की कसम लेते हैं लेकिन बीजेपी के लोग गंगा मैया के पानी में स्नान करने और छूने के बाद भी झूठ बोलते हैं। अब बीजेपी के पास कोई वोट नहीं बचा बीजेपी के लिये ये कहावत, अब पछताए होत क्या जब साँड़ चर गए सब वोट।
मऊ में अखिलेश यादव बोले समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एम्बुलेंस दोगुना करने का काम करेंगे, पुलिस की 100 नंबर वाली गाड़ी भी बढ़ाने का काम करेंगे। हार से घबराई बीजेपी का बरताव बदल गया है स्वामी प्रसाद मौर्य जी के ऊपर अटैक किया गया। राजीव राय पर भी इनकम टैक्स का छापा पड़ा। ओम प्रकाश राजभर जी जब नॉमिनेशन करने गए उनको भी अपमानित करने का काम किया गया।
सपा फौज-पुलिस में भर्ती निकालने का करेगी काम
भाजपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा सपा अध्यक्ष ने कहा कि नौजवान साथी जानते होंगे कि इतने वर्षों में आपको कोई नौकरी-रोजगार नहीं मिला। हम नौैजवानों से कह कर जा रहे हैं कि फौज-पुलिस में भर्ती निकालने का काम करेंगे। सपा सरकार बनने पर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे बुनकरों के लिए बड़ा बाजार बनाने का काम करेंगे। जिससे बड़े-बड़े व्यापारी उन तक पहुंच जाएं।
अखिलेश यादव बोले सामने दिख रही भीड़ बता रही है कि आने वाले दिनों में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता। मुझे याद है जब पहला कार्यक्रम मऊ में हुआ था समाजवादी पार्टी और ओमप्रकाश राजभर जी का मुझे उसी दिन लग गया था कि पूर्वांचल की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा हमेशा के लिए दरवाजा बंद कर देगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें