हिमालय प्रहरी

अब बिन्दुखत्ता के युवक ने dream11 में जीते एक करोड़ रुपए, गांव में खुशी का माहौल

खबर शेयर करें -

बिन्दुखत्ता : लालकुआं के बिंदुखत्ता, ग्राम इंदिरा नगर 2, निवासी युवक ने रातों-रात dream11 में एक करोड़ रुपए जीत पूरे गांव को अचंभित कर दिया।

बता दें कि कल भारत वह इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले T20 मैच में बिन्दुखत्ता निवासी संतोष उर्फ सोनू कोहली ने dream11 में अपनी टीम बनाई और वह टीम प्रथम आने के कारण पुरस्कार हेतु उन्हें 1 करोड़ रुपए प्राप्त हुए।

संतोष के एक करोड़ जीतने पर ग्राम इंदिरा नगर सेकंड वह बिंदुखत्ता, लालकुआँ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी हैं,। क्षेत्र के लोग संतोष को बधाईया देने उनके घर पहुँच रहे है। वही संतोष तथा उसके परिजनों में खुशी का माहौल है।

बताते चलें कि संतोष ने अपनी टीम में हार्दिक पांड्या को कप्तान और मोईन अली को वॉइस उप कप्तान बनाया था । जिसमें हार्दिक ने उन्हें सर्वाधिक पॉइंट दिलवाये।

Exit mobile version