हिमालय प्रहरी

अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर आयुक्त विवेक राय ने किया वृक्षारोपण

खबर शेयर करें -

काशीपुर।  आजादी की 75वी वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने के अंतर्गत नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर नगर आयुक्त विवेक राय ने कारगिल पार्क में वृक्षारोपण कर पृथ्वी को हरा भरा रखने का आह्वान किया।

 

 

यहां कारगिल पार्क में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त विवेक राय ने छायादार वृक्षों का रोपण करते हुए कहा कि वर्तमान में पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण होना बहुत जरूरी है जिसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है और हम सभी को अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संतुलित करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए उन्होंने सभी नगर वासियों से नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अपने घर आंगन के साथ-साथ अपने गली मोहल्लों को भी पूर्ण रूप से स्वच्छ रखने का आह्वान किया। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारी एवं अधिकारी भी मौजूद रहे ।

Exit mobile version