हिमालय प्रहरी

अलर्ट , सोमवार को बंद रहेंगे जिले के सभी स्कूल, पर्यटकों को भी सतर्क रहने की अपील, देखे क्या है कारण

खबर शेयर करें -

नैनीताल: राज्य में मौसम विभाग की भारी वर्षा, अतिवृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ने सोमवार को जिले के सभी विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पर्यटक को वह आम जनता से सतर्कता बरतने की भी अपील की है।
यह भी पढ़े 👉 पति के बाद प्रेमी से भी की बेवफाई, गर्दन काटकर हुई हत्या
मौसम विभाग द्वारा सोमवार 18 अक्टूबर को भारी वर्षा, अतिवृष्टि और बिजली गिरने की चेतावनी जारी करने के बाद राज्य आपदा प्रबंधन ने सभी जिलाधिकारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए है। जिसके तहत नैनीताल जिला अधिकारी धीराज सिंह ने सोमवार को जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही जिले में आने वाले पर्यटक व पहाड़ की तरफ जाने वाले पर्यटकों को से अपील की है कि वह सुरक्षित स्थानों पर स्टे कर लें और पहाड़ों की तरफ सफर न करे।

Exit mobile version