अल्मोड़ा के बेस अस्पताल अल्मोड़ा में पेटदर्द की शिकायत पर उपचार को पहुंची नाबालिग किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। घटना के बाद पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 14 साल की नाबालिग से फिलहाल इस संबंध में जानकारी का प्रयास किया जा रहा है।
बच्ची की मां का कहना है कि बच्ची अपने ननिहाल में रहती थी। 6 माह पहले नानी की मौत के बाद बच्ची को अपने साथ ले आई लेकिन बच्ची ने कभी भी कुछ जानकारी नही दी। सुबह बच्ची के पेट में दर्द होने के बाद अस्पताल लाये तो बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया है।
जांच अधिकारी हेमा कार्की का कहना है कि किशोरी से पूछताछ की जा रही है कि किन लोगों उसके दुराचार किया। अभी युवती कुछ भी बता नही रही है। मामला अल्मोड़ा जिले से लगे नैनीताल का है किशोरी की मां भी अस्पताल में ही पहुंची है।
इधर अल्मोड़ा जिले के ताकुला क्षेत्र से दूसरा मामला सामने आया है। जहां पर 21 वर्षीय अविवाहित ने बच्चे को जन्म दिया है लेकिन उस मामले में भी युवती कुछ भी नही बोल रही है।
युवती के परिजन अपने साथ नवजात और अविवाहित को घर ले गये हैं। क्षेत्र में इन दोनों खबरों से तरह -तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें