हिमालय प्रहरी

अल्मोड़ा : पानी नहीं आने से देर रात तक लग रही है नौला में पानी भरने वालों की कतार

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा में गर्मियों के आते ही पानी की किल्लत शुरू हो जाती है. बीते दो दिनों से शहर में पानी नहीं आ रहा है, गनीमत है कि शहर की लाइफलाइन यानी नौले आज भी लोगों की प्यास बुझा रहे हैं.

आसपासनौले होने की वजह से लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता है. फिलहाल कुछ नौलों के बाहर पानी के लिए लोगों की कतार जरूर देखने को मिल रही है.

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि अल्मोड़ा के सर्किट हाउस स्थित पेयजल पाइपलाइन फटने से लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है. इस वजह से अल्मोड़ा के अलग-अलग इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हुई है. उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही पाइपलाइन ठीक होने के बाद लोगों को पानी मिलना शुरू जो जाएगा.

Exit mobile version