हिमालय प्रहरी

आंटी के घर आने से रोका तो युवक ने मारा थप्‍पड़, नाबालिगों ने घेरकर काट दिया गला

खबर शेयर करें -

भोपाल, राजधानी के अरेरा हिल्स इलाके में तीन नाबालिगों ने मिलकर 30 साल के एक होटल कर्मचारी की गला काटकर हत्या कर दी। आरोपित 12 , 14 और 15 साल के हैं। वह युवक को उनके मोहल्ले की आंटी के घर आने से मना करते थे। इस पर युवक ने उन्‍हें थप्‍पड़ मारे थे। इस बात से गुस्साए नाबालिगों ने रविवार रात में युवक को घेर लिया। दो ने उसके हाथ पकड़े और एक ने छुरी उसके गले पर मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों वहां से फरार हो गए। युवक को नाजुक हालत में जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ देर बार उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का एफआइआर दर्ज कर तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपितों का किसी प्रकार का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। तीनों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा जा रहा है।

अरेरा हिल्स थाना प्रभारी आरके सिंह के मुताबिक मूलत: विदिशा निवासी 30 वर्षीय भूरा राठौर एमपी नगर में एक होटल में काम करता था। वहां पर ही रहता था। उसी होटल में खाना बनाने वाली भीम नगर निवासी महिला से उसकी दोस्ती थी। वह महिला के घर अक्सर जाता था। इसको लेकर यह तीनों नाबालिग उसे मना करते थे कि वह आंटी के घर पर क्यों आता है।

इस बात को लेकर रविवार को एक बार फिर भूरा भीम नगर पहुंचा। जहां तीनों नाबालिग ने एक बार फिर से विरोध किया तो युवक ने उन्‍हें थप्पड़ मार दिए। इस पर तीनों नाबालिग ने गुस्से में आ गए। बाद में एक नाबालिग घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर आया और युवक की हत्या कर दी।

नाबालिगों की हरकत से हर कोई हैरान

इतनी कम उम्र में इस प्रकार से गला काटकर हत्या करने वाले तीनों नाबालिग का कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड नहीं है। लेकिन जिस प्रकार से हत्या की गई है, वह तरीका लोगों को हैरान करने वाला है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि तीनों नाबालिग को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण युवक का एक महिला के घर बार-बार आना था, जिसका ये आरोपित विरोध करते थे।

Exit mobile version