मारपीट और धमकियों से टूट गया 17 वर्षीय किशोर, आत्महत्या के बाद खुला राज

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। 17 वर्षीय किशोर की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग से नाराज युवती के परिजनों द्वारा लगातार मारपीट, धमकियां और मानसिक प्रताड़ना दिए जाने के कारण किशोर ने आत्मघाती कदम उठाया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नई बस्ती कटोराताल निवासी 17 वर्षीय मुर्सलीन ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के 16 दिन बाद मृतक के स्वजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा: पुलिस से अभद्रता कर बीच सड़क लगाया वाहन; दिल्ली के 3 हुड़दंगी गिरफ्तार, गाड़ी सीज

मृतक के चाचा इस्मान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मुर्सलीन का पास के मोहल्ले में रहने वाली एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। आरोप है कि किशोरी अपने खर्च के लिए समय-समय पर मुर्सलीन से रुपये भी मांगती थी।

परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर किशोरी के पिता शकील, भाई फैज आलम, शान, शावेज और अन्य परिजनों ने मुर्सलीन को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। उसे जान से मारने की धमकियां दी गईं और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के गेटों पर परिवहन विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: आरटीओ में सरेंडर वाहन ढो रहे थे अवैध खनन, 5 ओवरलोडेड डंपर सीज और 50 के चालान

तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि 16 मई की रात करीब 11 बजे आरोपितों ने मुर्सलीन को फोन कर घर से बाहर बुलाया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद से किशोर काफी तनाव में रहने लगा था। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर पुलिस लाइन में भीषण आगजनी: सीज और लावारिस वाहनों के यार्ड में भड़की आग; रिक्रूट जवानों और दमकल की 5 गाड़ियों ने आधे घंटे में पाया काबू, 40 बाइकें स्वाहा

कोतवाली पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।