हिमालय प्रहरी

आपसी रंजिश के चलते सेना से रिटायर्ड एवं आरएसएस के सह नगर कार्यवाह की हत्या

खबर शेयर करें -

मुरादाबाद। काशीरामनगर में आपसी रंजिश के चलते सेना से रिटायर्ड एवं आरएसएस के सह नगर कार्यवाह कांशीराम नगर राकेश कुमार को जहर का इंजेक्शन लगाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने राकेश कुमार के बहनोई और दो फुफेरे भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़े 👉 हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत, मातम
बताते चले कि कि विगत 14 अक्टूबर को मझोला के कांशीराम नगर निवासी राकेश कुमार अपने मौसेरे भाई के साथ स्कूटी से कांशीरामनगर स्थित बुद्धा पार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर अपने घर लौट रहे थे। उनकी स्कूटी कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि वहां पर पीछे से एक मोटरसाईकिल पर उनके बहनोई रामवीर तथा फुफेरे भाई प्रदीप और नरेश आ गये। आरोप है कि राकेश के पास आकर उनके फुफेरे भाइयों ने उनके कंधे में जहर का इंजेक्शन लगा दिया। जहर के कुछ छींटे स्कूटी चला रहे राकेश के मौसेरे भाई अरविंद के मुंह में भी चले गए। जिससे अरविंद की तबीयत भी बिगड़ गई। उधर, आरोपी मौके से भाग गए।
यह भी पढ़े 👉 हरीश रावत ने हल्द्वानी विधानसभा सीट को लेकर कह दी यह बड़ी बात, पदाधिकारियों को एक देवता के रूप में आमंत्रित किया
इसके बाद अरविंद ने इसकी सूचना राकेश के घर पर दी। और राकेश के परिजन दोनों को टीएमयू ले गए। जहां रविवार को इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। वहीं अरविंद को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

Exit mobile version