
गदरपुर। गदरपुर क्षेत्र में एसओजी की टीम ने आबादी के बीच अवैध रूप से आतिशबाजी का भंडारण से जाने पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है पकड़ी गई आतिशबाजी कीमत करीब एक करोड़ बताई जा रही है।
बताते चलें कि दीपावली के मद्देनजर पटाखे के कारोबार जोरों पर हैं कई कारोबारी लोगों के जान जोखिम में डालकर आबादी वाले इलाकों में अवैध रूप से पटाखे के कारोबार कर रहे हैं इसी के सूचना के तहत गदरपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने आबादी क्षेत्र में संचालित आतिशबाजी का गोदाम पकडा है। गोदाम स्वामी से कागजात मांगने पर वह नहीं दिखा पाया इस पर गोदाम सीज कर जांच शुरू कर दी गई है। गोदाम में पटाखे की कीमत करीब एक करोड़ की बताई जा रही है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें