हिमालय प्रहरी

आशिक दारोगा की करतूत, भर दिया मांग में सिंदूर और मनाता रहा सुहागरात, प्रेग्नेंट होने पर बोला- माफ़ करदो

खबर शेयर करें -

भागलपुर। दारोगाजी के प्रेम कहानी और बेवफाई की चर्चा खूब हो रही है। मामला बिहार के भागलपुर की है। दारोगा जी की बेवफाई की रपट लिखाने के लिए उनकी प्रेमिका थाने जा पहुंची। हालांकि अभी तक उनकी रपट लिखी नहीं गई है। उन्‍होंने मौखिक ही थाने में शिकायत की है। प्रेमिका ने कहा दारोगा जी ने मांग में सिंदूर भी भरी थी, उसके बाद सुहागरात मनाते रहे। लेकिन जब वह गर्भवती हुई तो वह मुंह फेर रहे हैं।

दरअसल, शादी का झांसा देकर दारोगा द्वारा एक लड़की से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। तिलकामांझी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एक दारोगा पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए रविवार को इसकी मौखिक तिलकामांझी पुलिस से की है। युवती ने पुलिस को बताया कि उक्त दारोगा ने उसे शादी करने की बात कही थी।

उसका यह भी आरोप है कि उस दारोगा ने उसकी मांग में सिंदूर भी डाला है। जब वह गर्भवती हो गई तो दारोगा उससे शादी करने से मुकर रहा है। वह इन्कार कर रहा है। उसने बताया कि इस बात का भी पता चला है कि उक्त दारोगा लापरवाही करने पर कुछ महीने पहले किसी थाने से निलंबित भी हुआ है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत दर्ज कराने पर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version