इश्क अंधा हाेता है..। यह बात फिराेजपुर जिले के एक गांव में सच साबित हुई है। थाना सदर के अधीन आते एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भाई के साथ पड़ने गई छात्रा प्रेमी के साथ फरार हाे गई। 17 वर्षीय छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा के अभिभावक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। जांच अधिकारी ने कहा पुलिस ने आरोपित युवक व उसकी मां खिलाफ पर्चा दर्ज कर छात्रा व आरोपी मां बेटे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के पास दी शिकायत में छात्रा के पिता ने कहा था कि उसका परिवार एक भट्ठे पर मेहनत मजदूरी करते हैं। उसकी बेटी सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है।
रोजाना की तरह वह भाई के साथ मोटरसाइकिल पर नजदीकी गांव के स्कूल में सुबह 8 बजे पढ़ने गई थी। छुट्टी होने के बाद उसका लड़का अकेला वापस लौटा तो चिंता होने लगी। पीड़ित ने बताया कि अपने स्तर पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि आकाश नामक लड़का उसकी लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया है।
लड़के की मां भी साजिश में शामिल
लड़की के पिता का आराेप है कि इस काम में लड़के की मां ने साथ दिया है। जांच अधिकारी गुरदीप सिंह ने कहा कि शिकायत पर लगाए आरोप के आधार पर आकाश व उसकी मां गीता के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छात्रा समेत तीनों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों का सुराग मिलने की संभावना है। गाैरतलब है कि एक दिन पहले भी एक लड़की अबाेहर में मां काे अकेला छाेड़ प्रेमी के साथ फरार हाे गई थी। शहर में इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें