हिमालय प्रहरी

उत्तरकाशी बस दुर्घटना : दुर्घटना के चश्मदीद बस ड्राइवर ने किया हादसे का खुलासा, बताई ये वजह

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार शाम एक बस खाई में गिर गई। इसमें मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के 28 तीर्थयात्री और ड्राइवर-क्लीनर समेत 30 लोग सवार थे। इस दर्दनाक दुर्धटना में अब तक 26 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और वहीं चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। इस भीषण दुर्घटना के बाद से हर तरफ हड़कंप मच गया है और सभी लोग इसके पीछे की वज़ह को जानना चाहते हैं।

ड्राइवर ने बताया आखिर क्यों हुआ ये दर्दनाक हादसा 

इस दुर्घटना के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रात को ही घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। इन घायलों में एक बस का ड्राइवर भी था जिसने इस दुर्घटना के पीछे की मुख्य वजह बताई। ड्राइवर के मुताबिक स्टेयरिंग फेल हो गया था। उसने पहाड़ की तरफ गाड़ी घुमाने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी। गाड़ी खाई में गिरते ही हर तरफ चीख पुकार की आवाज़े सुनाई देने लगी और ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

हेलिकॉप्टर के माध्यम से पन्ना के चार गांव पहुंचेंगे शव 

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि घटनास्थल पर मिले शवों का पीएम कराया गया है। शव 10 बजे तक देहरादून पहुंच जाएंगे। सड़क मार्ग से पन्ना की दूरी ज्यादा है, इसलिए हमने पार्थिव शरीरों को मध्यप्रदेश लाने के लिए एयरफोर्स के विमान मांगे हैं। दो बजे तक एयरफोर्स के विमान देहरादून आ जाएंगे। इसके बाद शवों को खजुराहो एयरपोर्ट से पन्ना के चार गांवों में पहुंचाया जाएगा।

ये हैं मृतकों के नाम

बस में ड्राइवर और क्लीनर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे जिसमें राजकुमार (38), राजकुंवर (58, महिला), मेनका प्रसाद (56), सरोज (54, महिला), बद्रीप्रसाद (63), करन सिंह (62), उदय सिंह (63), हक्की राजा (60), चंद्रकली (61, महिला), मोतीलाल (62), बलदेव (77, महिला), कुसुम बाई (77, महिला), अनिल कुमारी (50, महिला), कारसन बिहारी (69), प्रभा (63, महिला), शकुंतला (60, महिला), पार्वती (62, महिला), शीला बाई (61, महिला), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57, महिला), कंछेदीलाल (62), राजाभाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57, महिला), वृंदावन (61), कमला (59, महिला), रामसखी (63, महिला), गीताबाई (55, महिला) की मौत हो गई हैं।

Exit mobile version