हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार, चाणक्य, रिपब्लिक, इंडिया टुडे ओर इंडिया टीवी के आंकड़े

खबर शेयर करें -

देहरादून : 10 मार्च को आने वाले चुनाव परिणामों से पहले सामने आए एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस समेत आप और निर्दलीयों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। टीवी चैनल और एजेंसी के सर्वे में किसी ने कांग्रेस तो कहीं ने भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। लेकिन कुल मिलाकर देखा जाए तो पोल्स आम पोल में कांग्रेस सरकार बनती नजर आ रही है।

चुनाव परिणाम से पहले उत्तराखंड में एग्जिट पोल पर सभी की नजर है। सियासी दलों के दिग्गजों से लेकर जनता को भी इसका इंतजार है। नेताओं की मेहनत का नजीता दस मार्च को आएगा। कौन जीतेगा कौन हारेगा, किसे मिलेगी कुर्सी और कौन बचा पाएगा अपना सियासी रसूख।

इन सवालों के जवाब काफी हद तक एग्जिट पोल ने दिया है। इस बार भी हमेशा की तरह सीधी टक्कर तो भाजपा और कांग्रेस में है, लेकिन इस बार निर्दलीयों की भूमिका भी अहम हो सकती है।

एग्जिट पोल
आजतक- इंडिया टुडे एक्सिस का अनुमान
भाजपा को सीटें: 36-46
कांग्रेस- 20-30
आप(आम आदमी पार्टी) को सीटें: 2-4
अन्य को सीटें: 2-5

इंडिया टीवी/ग्राउंड जीरो रिसर्च का अनुमान
भाजपा को सीटें: 25-29
कांग्रेस- 37-41
आप को सीटें: 0
अन्य को सीटें: 2-4

रिपब्लिक-टीवी का अनुमान
भाजपा को सीटें: 29-34
कांग्रेस को सीटें: 33-38
बसपा को सीटें: 1-3
अन्य को सीटें: 1-3

इंडिया टीवी/सीएनएक्स का अनुमान
भाजपा को सीटें: 35-43
कांग्रेस को सीटें: 24-32
आप को सीटें: 0
अन्य को सीटें: 2-4

न्यूज24-चाणक्य के मुताबिक दलों को सीटें
भाजपा को 43 सीटें
कांग्रेस को 24 सीटें
अन्य को 3 सीटें

Exit mobile version