हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड कांग्रेस को झटका, इस कांग्रेसी विधायक के बेटा एवं बेटी को डॉ निशंक ने दिलवाई भाजपा की सदस्यता

खबर शेयर करें -

हरिद्वार : पंचायत चुनाव के परिणाम आने के बाद राजनीतिक नेताओं के चल रहे दल बदल अभियान में कांग्रेस को आज बड़ा झटका है। भगवानपुर से कांग्रेस विधायक ममता राकेश के बेटे अभिषेक राकेश और उनकी बेटी आयुषी राकेश भाजपा में शामिल हो गए हैं।

लक्सर रोड स्थित जगजीतपुर में भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि ममता राकेश की बेटी पंचायत चुनाव में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनी गई हैं। वह भगवानपुर से ब्लॉक प्रमुख की दावेदारी भी कर रही हैं। इस मौके पर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version