रुड़की। एक महिला को कार चालक से लिफ्ट लेना भारी पड़ गया कार चालक ने अपने साथियों के साथ चलती कार में महिला की 6 वर्षीय पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर मां बेटी को रास्ते में फेंक फरार हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है।
बताया जा रहा है कि पिरान कलियर निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ देर रात कलियर से रुड़की आ रही थी। रास्ते में उसने एक कार से लिफ्ट मांगी तो कार चालक ने गाड़ी में बिठा लिया और अपने साथियों के साथ चलती कार में ही महिला की 6 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और आरोपी गंगनहर पटरी के पास उन्हें छोड़कर फरार हो गए।
किसी तरह महिला रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।पुलिस ने रात-भर आरोपियों की तलाश की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला, लेकिन आरोपियों का कुछ पता नहीं चल सका है। ऐसे में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
उधर, बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें