हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, जोशीमठ में बढ़ सकती है मुसीबत

खबर शेयर करें -

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सात जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से प्रदेश के 7 जिलों में हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है.

11 जनवरी से देहरादून, रुद्रप्रयाग,टिहरी, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से माध्यम बारिश की संभावना है. बारिश का सिलसिला 13 जनवरी तक चल सकता है. चमोली जिले में बारिश की वजह से आपदाग्रस्त जोशीमठ में दिक्कतें भी बढ़ सकती है, क्योंकि भू-धंसाव की वजह से दरारें और गहरी हो सकती हैं.

मंगलवार को मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक हरिद्वार और उधमसिंह नगर में कोहरे का येलो अलर्ट रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. साथ ही कहा है कि वाहन चलाते वक्त अधिक सावधानी जरूरी है. वहीं दूसरी ओर देहरादून में दीं के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. हालांकि रात में सर्दी का सितम जारी है. धूप निकलने की वजह से देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया.

जोशीमठ में बढ़ेगी दिक्कतें

चमोली जिले में पड़ने वाले आपदाग्रस्त जोशीमठ में बारिश और वर्फबारी की वजह से दिक्क्तें बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है. जिला प्रशासन की तरफ से दो होटलों को ढहाने का आदेश जारी किया गया है. हालांकि होटल मालिक इसके विरोध में धरने पर बैठ गए हैं. वहीं डेंजर जोन में आने वाले घरों को भी खाली करवा दिया गया है.

Exit mobile version