हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक : आशाओं ओर उपनलकर्मियों के लिए खुशखबरी

खबर शेयर करें -

देहरादून: सस्ता गल्ला विक्रेताओं पर भी फैसला लिया गया है. सस्ता गल्ला विक्रेताओं का बकाया चुकाया जाएगा. सीएम धामी की घोषणा के तहत सोमेश्वर अस्पताल का उच्चीकरण कर 100 बेड का बनाया जायेगा. आंगनबाड़ी की मांगों के प्रस्ताव पर सीएम फैसला लेंगे. परिवहन के मामले स्थगित किए गए हैं.

यह भी पढ़े 👉 उत्तराखंड की जागरूक जनता ऐसे दलबदलू और स्वार्थी नेताओं के चेहरे पहचान गई-दीपक बाली

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में विधायक निधि को लेकर भी फैसला हुआ. विधायक निधि में प्रशासनिक मत को 2 फीसदी से घटा कर 1 फीसदी किया गया है. उपनल कर्मियों सैलेरी हर साल बढ़ेगी. कैबिनेट में अगले खरीफ सत्र पर भी मुहर लगा दी गई है.

यह भी पढ़े 👉 क्या कांग्रेस की सत्ता वापसी में यशपाल आर्य ही हैं वह दलित चेहरा जो बनेंगे मुख्यमंत्री ?? 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि कैबिनेट बैठक में उपनल कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है. जिसके तहत 10 साल अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानेदय 3000 रुपये और 10 साल से कम सेवा देने वाले कर्मचारियों का मानदेय 2000 रुपये बढ़ाया जाएगा.

बता दें कि उपनल कर्मचारियों की मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर सरकार ने उपसमिति का गठन किया था. वहीं, उप समिति ने उपनल के जरिये कार्यरत संविदा कर्मियों को उनकी श्रेणी के अनुसार मानदेय वृद्धि की सिफारिश की थी. इसके तहत अकुशल श्रमिकों को न्यूनतम 15 हजार, अर्द्ध कुशल को न्यूनतम 19 हजार, कुशल को न्यूनतम 22 हजार और अधिकारी वर्ग को 40 हजार मानदेय देना प्रस्तावित किया गया था. जिसके बाद यह प्रस्ताव मंत्रिमंडल के समक्ष मंजूरी के लिए रखा गया है.

ऐसे में कैबिनेट ने 10 साल से अधिक सेवा देने वाले उपनल कर्मचारियों का मानेदय 3000 रुपये और 10 साल से कम सेवा देने वाले कर्मचारियों का मानदेय 2000 रुपये बढ़ाने की मंजूरी दे दी है.

कैबिनेट के प्रमुख फैसले

Exit mobile version