उत्तराखंड में चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र में शुक्रवार को मशीन से छाछ बनाते समय करंट लगने से एक महिला और उसकी एक वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
यह घटना सुबह गोदी गिंवाला गांव में उस समय हुई, जब 24 वर्षीय विद्या देवी मशीन से छाछ बना रही थी और अचानक उसमें करंट आ गया।
विद्या देवी उसकी चपेट में आ गई और उसके साथ ही उसकी एक साल की बेटी भी करंट से झुलस गई।
गांव की प्रधान पूनम देवी ने पत्रकारों को बताया कि हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों को हादसे की सूचना दी गई है।
हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। हादसे के दौरान मृतका के सास- ससुर घर पर नहीं थे और उसका पति भी नौकरी के लिए बाहर गया हुआ था। इस कारण बचाव कार्य समय पर नहीं हो सका।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें