हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड: प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री से की बंशीधर भगत को मंत्री बनाने की मांग

खबर शेयर करें -

देहरादून: कांग्रेस नेता और पिछले सरकार में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को मंत्री बनाने की मांग की है। उन्होंने सीएम धामी से कहा कि बंशीधर भगत को मंत्री बनाया जाना चाहिए। दररअसल, ऋतु खंडूरी के रूप में राज्य को पहली महिला विधान सभा अध्यक्ष मिल गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रीमत सिंह ने सदन में यह बयान दिया।

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने इस दौरान उत्तराखंड की पहली महिला अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूरी को शुभकामनाएं भी दी हैं। उन्होंने कहा कि ऋतु खंडूरी को राजनीति विरासत में मिली है। उन्होंने कहा कि ऋतु खंडूरी के पिता विधानसभा में सदन के नेता रहे हैं। इसलिए जो आदर्श पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी ने स्थापित किए हैं। उन्हें ऋतु खंडूरी आगे बढ़ाएंगी।

प्रीतम सिंह ने राजनीति में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। ऐसा प्रस्ताव उत्तराखंड की विधानसभा से पास होकर केंद्र सरकार को भेजा जाना चाहिए। उन्होंने प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत का भी आभार जताया। सदन में प्रीतम सिंह ने बंशीधर भगत को मंत्री बनाए जाने की मांग नेता सदन पुष्कर सिंह धामी से की।

Exit mobile version