हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड : बीते 24 घंटे में 6 नए कोरोना मरीज मिले, एक्टिव केसों की संख्या 80

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं. जबकि, 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं. वहीं, एक्टिव केस की संख्या 80 पहुंच गई है. राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में एक भी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है. प्रदेश में सैंपल पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 0.71% है.

उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 92,708 मामले सामने आ चुके हैं. जिसमें से 89,097 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 96.10% है. वहीं, इस साल अब तक 275 मरीजों की मौत हुई है.

जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 24 घंटे में देहरादून में 5 नए मरीज मिले हैं. वहीं, रुद्रप्रयाग में भी 1 नया केस सामने आया है. इसके अलावा बाकी जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है. वहीं, प्रदेश में बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिला कोरोना मुक्त हो गए हैं.

प्रदेश में रविवार को 4,399 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन (Uttarakhand Covid Vaccination) हुआ है. अभी तक कुल 83,13,529 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं. वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 17 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 3,78,959 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है. जबकि 5,12,535 बच्चों को पहली डोज लग चुकी है. वहीं, 12 से 14 वर्ष तक के बच्चों को 3,40,321 पहली डोज और 1,38,230 बच्चों को दोनों डोज लग चुकी है.

Exit mobile version