हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा शुरू, 2.5 लाख बच्चे दे रहे एग्जाम

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरु हो गई हैं. इस बार करीब 2.5 लाख बच्चे बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं. परीक्षाएं 19 अप्रैल को खत्म होंगी. परीक्षा को नकलहीन बनाने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही हैं. इस बार हाईस्कूल में संस्थागत 1,27,414 व व्यक्तिगत 2,371 परीक्षार्थी, कुल 1,29,785 बच्चे शामिल हुए. वहीं इंटरमीडिएट में संस्थागत 1,10,204 व व्यक्तिगत 2,966 यानी कुल 1,13,170 परीक्षार्थी शामिल हुए.

उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 1,333 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें से एकल केंद्र 34, मिश्रित केंद्र 1,293, संवेदनशील केंद्र 191 औरअतिसंवेदनशील केंद्रों की संख्या 18 है.

Exit mobile version