हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड में जातीय आधार पर बीजेपी कांग्रेस को कितने प्रतिशत वोट मिले, देखें एग्जिट पोल के आंकड़े

खबर शेयर करें -

देहरादून. उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के परिणाम सामने आने लगे हैं. उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला है. कुछ एग्जिट पोल यहां कड़े मुकाबले के बीच भाजपा की सरकार बनने का संकेत दे रहे हैं. इस बीच उत्तराखंड में जातीय आधार पर भाजपा और कांग्रेस में किसे, किस जाति के कितने प्रतिशत वोट मिले हैं इसका भी अनुमान सामने आ गया है.

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में यहां ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा वोट बीजेपी को मिला है. ब्राह्मणों का बीजेपी को 53 फीसदी वोट मिला. दूसरे नंबर पर राजपूतों ने भी सर्वाधिक वोट बीजेपी को ही दिया. वहीं कांग्रेस में ब्राह्मणों का वोट 24 प्रतिशत और राजपूत का वोट 28 फीसद मिला है. कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट 71 फ़ीसदी मुस्लिमों का वोट हासिल हुआ है.

न्यूज 24 टुडेज चाणक्या एग्जिट पोल के अनुसार उत्तराखंड में जातीय आधार पर बीजेपी कांग्रेस को मिले वोटों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को ब्राह्मण 53 प्रतिशत, राजपूत 50 प्रतिशत, मुस्लिम 6 प्रतिशत, एससी 42 फ़ीसदी और ओबीसी का 9 फीसद वोट मिला है. वहीं कांग्रेस को जाति आधार पर मिले वोटों में ब्राह्मण 24 फीसदी, राजपूत 28 फ़ीसदी, मुस्लिम 71 फ़ीसदी, एससी 32 फ़ीसदी व ओबीसी 27 का फीसदी वोट मिला है.

Exit mobile version