आज सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत तीन जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर आए थे। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 17 किमी दूर था।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। देहरादून, उत्तराशी के साथ टिहरी में भी भूकंप का असर देखने को मिला।
आज सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत तीन जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर आए थे। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से 17 किमी दूर था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। देहरादून, उत्तराशी के साथ टिहरी में भी भूकंप का असर देखने को मिला।
रविवार सुबह कांपी धरती
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के उत्तरकाशी से 17 किमी दूर 5 किलोमीटर गहराई में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई। डीएम अभिषेक रुहेला ने आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र से सभी तहसीलों से जानमाल के नुकसान की सूचना लेने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान तक कहीं से जान माल की सूचना प्राप्त नही हुई है। सभी तहसीलों से सूचना ली जा रही है।
उत्तराखंड में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में पांच जिलों में रविवार और सोमवार को बारिश-बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार है। जबकि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते उत्तराखंड में बारिश के आसार बने हैं। अगले कुछ दिनों में तापमान में कमी आ सकती है। मैदानी इलाकों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें