देहरादूनः उत्तराखंड में अब छोटी कक्षा के बच्चों के लिए भी स्कूलों को खोलने की तैयारी कर ली गई है. इस दिशा में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए 7 फरवरी से स्कूल खोलने के निर्देश दे दिए हैं. हालांकि, इसको लेकर विस्तृत आदेश बाद में जारी किए जाएंगे. लेकिन शिक्षा विभाग ने फिलहाल स्कूलों को 7 फरवरी से खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं.
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच शिक्षा विभाग ने अब स्कूलों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कड़ी में जहां पहले ही 10वीं 11वीं 12वीं की कक्षाओं को खोलने के आदेश जारी हो चुके हैं. वहीं, अब कक्षा एक से 9वीं तक की कक्षाओं के स्कूलों को भी खोलने के आदेश हो चुके हैं.
हालांकि, अभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं. लेकिन महकमे के नए आदेश के मुताबिक 7 फरवरी से कक्षा 1 से 9वीं तक के स्कूल खोले जाएंगे.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें