हिमालय प्रहरी

उत्तराखंड मौसम विभाग का इन पांच जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान, येलो अलर्ट जारी

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में मौसम का मिजाज चारधाम यात्रियों के लिए परेशान का सबब बना हुआ है. बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे बार-बार धंस रहा है, जिसके चलते यमुनोत्री धाम की यात्रा बाधित हो रही है. वहीं, उत्तराखंड मौसम विभाग ने एक बार फिर उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग ने इन जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

चारधाम यात्रा जिलों में बारिश की वजह से यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है. हेमकुंड साहिब की यात्रा पर भी खराब मौसम से असर पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग की मानें तो राज्य में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है. इसके साथ ही 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है, जो बढ़कर 80 किमी प्रति घंटा हो सकती है.

इसके अलावा आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कुछ क्षेत्रों में शाम के बाद गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है. अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 38°C तथा 23°C के लगभग रहेंगे.

Exit mobile version