देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने 13 IAS और कई PCS अधिकारियों के अधिकारियो के विभागों मे फेरबदल किए हैं. सरकार ने बंशीधर तिवारी को DG सूचना बनाया है. अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से राजस्व का कार्यभार वापस लिया गया है. इसके अलावा आईएएस शैलेश बगौली से सचिव कृषि और कृषक विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई. सचिव कृषि और कृषक विभाग की जिम्मेदारी आईएएस बीवीआरसी पुरुषोतम को दी गई है. आईएएस सचिन कुर्वे को राजस्व विभाग की सचिव बनाया गया है. हालांकि इनसे भी खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले के आयुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया.
आईएएस ब्रिजेश कुमार संत को दून मसूरी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष से हटा दिया गया. वहीं, नई जिम्मेदारी के तौर पर सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता बनाया गया है. आईएएस दीपेंद्र कुमार चौधरी को सचिव प्रभारी राजस्व की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए सचिव प्रभारी शहरी विकास का नया दायित्व दिया गया है
आईएएस अधिकारी सोनिका को देहरादून जिलाधिकारी के साथ-साथ मसूरी देहरादून विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष का प्रभार भी दिया गया. आईएएस रणबीर सिंह चौहान से अपर सचिव सूचना और महानिदेशक सूचना का पद वापस लिया गया. अपर सचिव सूचना और महानिदेशक सूचना की जिम्मेदारी बंशीधर तिवारी को दी गई है.
आईएएस कामेंद्र सिंह से सचिव लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है. उन्हें अब अपर सचिव कार्मिक और सर्तकता, समाज कल्याण का प्रभार दिया गया. सविन बंसल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन और परियोजना प्रबंधन बनाया है. आईएएस मेहरबान सिंह को सचिव मानवाधिकार आयोग से हटाकर नई जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस आनंद श्रीवास्तव से परियोजना प्रबंधन की जिम्मेदारी वापस ली गई है.
इसके साथ ही पीसीएस गिरधारी सिंह को सचिव लोक सेवा आयोग हरिद्वार बनाया गया है. आईआएएस जितेंद्र कुमार सोनकर को अपर सचिव युवा कल्याण खेल निदेशक बनाया गया है. पीसीएस अरविंद पांडेय को सचिव मानवधिकार आयोग बनाया गया है. पीसीएस मनीष बिष्ट को उपजिलाधिकारी उधमसिंह नगर बनाया गया है.
किस आईएएस को क्या नई जिम्मेदारी मिली ?
अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन से राजस्व विभाग हटाया गया
सचिव शैलेश बगोली से कृषि एवं शिक्षक कल्याण विभाग हटाया गया
सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम को दी गई कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की जिम्मेदारी
सचिव सचिन कुर्वे से खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग हटाया गया. राजस्व विभाग की दी गई जिम्मेदारी
आईएएस बृजेश संत को वीसी एमडीडीए से हटाया गया. खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की नई जिम्मेदारी मिली
IAS दीपेंद्र कुमार चौधरी से प्रभारी सचिव राजस्व की जिमेदारी हटाई गई. प्रभारी सचिव शहरी विकास की दी गयी जिम्मेदारी
IAS सोनिका को देहरादून जिला अधिकारी के साथ साथ वीसी एमडीडीए की जिम्मेदारी दी गयी
IAS रणवीर चौहान से अपर सचिव सूचना, महानिदेशक सूचना की जिम्मेदारी हटाई गई
IAS सविन बंसल को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं परियोजना की जिम्मेदारी दी गयी
IAS कमेंद्र सिंह से सचिव लोक सेवा आयोग की जिमेदारी हटाई गई. अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता, समाज कल्याण की जिमेदारी दी गयी
IAS डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट से सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी हटाई गई. अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की दी गई जिम्मेदारी
IAS बंशीधर तिवारी को डीजी सूचना और अपर सचिव सूचना की दी गयी जिमेदारी
IAS आनंद श्रीवास्तव को परियोजना प्रबंधन और UEAP से हटाया गया
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें