हिमालय प्रहरी

उत्तराखण्ड पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर बने अपर उपनिरीक्षक

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड पुलिस के 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक बन गए हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि पदोन्नति मिलने से जवानों का मनोबल बढ़ा है।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस जवानों की ग्रेड-पे की समस्या का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री की ओर से अपर उपनिरीक्षक का नया पद सृजित करते हुए 1750 पद स्वीकृत किये गये थे। इसके बाद विभागीय चयन समिति द्वारा प्रमोशन के लिए 1249 हेड कांस्टेबल उपयुक्त पाए गए, जिन्हें अपर उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान कर दी गई है। नए विवेचक मिलने से विवेचना की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। साथ ही सभी कांस्टेबल कम से कम अपर उपनिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त होंगे।

विभागीय कार्यवाही के चलते 19 कर्मियों का प्रमोशन रुका है। पदोन्नति के लिए हेड कांस्टेबल पद पर दो वर्ष की सेवा की आर्हता होने के कारण 482 हेड कांस्टेबल अपर उपनिरीक्षक के पद के लिए आर्ह नहीं हो पाए, जिस कारण यह पद रिक्त रह गए हैं। शासन से शिथिलीकरण लेकर इन पदों को भी भरने के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही लगभग 3000 कांस्टेबलों की हेड कांस्टेबल पद पर एक सप्ताह में पदोन्नति कर दी जाएगी।

उत्तराखण्ड पुलिस की विभिन्न शाखा/इकाईयों से कुल 1249 हेड कांस्टेबल प्रमोशन पाकर अपर उपनिरीक्षक में नागरिक पुलिस पुरूष-328,नागरिक पुलिस महिला-32,अभिसूचना-58,सशस्त्र पुलिस- 377,पीएसी- 422,एमटी-23,आरमोरर-07,घुड़सवार-02 बने हैं।

Exit mobile version