रुद्रपुरः उधमसिंह नगर में आबकारी विभाग शराब की दुकानों का अधिभार ना जमा करने वाली 15 दुकानों का लाइसेंस निरस्त करने जा रहा है. इन दुकानों का 28 करोड़ रुपए का अधिभार बकाया है. विभाग की ओर से समय-समय पर इन दुकानों की निकासी भी रोकी गई थी. लेकिन विभाग के दबाव का इन शराब कारोबारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा है.
उधमसिंह नगर में आबकारी विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते सरकार को करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है. जिले में संचालित 15 शराब की दुकानों पर करीब 28 करोड़ रुपए का अधिभार बकाया है. इसके अलावा जिले में 10 दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया है. इससे भी सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है.
आबकारी विभाग के मुताबिक, बकाया नहीं देने वाली 15 दुकानों का आवंटन निरस्त करने की संस्तुति जिलाधिकारी से की गई है. इसके बाद अन्य कानूनी प्रक्रिया से बकाया वसूला जाएगा. जिले की 9 अंग्रेजी शराब की दुकान और 6 देशी शराब की दुकान पर कार्रवाई की जा रही है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें