
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने विवादित बयान को लेकर एक बार फिर चर्चाओं में है।इस बार भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने यह कहकर सियासी हल्कों में सरगर्मियां बढ़ा दी है कि उनकी पहचान भारतीय जनता पार्टी से नहीं वरन गुर्जर समाज से है।
यह भी पढ़े 👉 राजनीतिक लोग अपने लोभ लालच के चलते पार्टी बदलने का काम करते हैं-अरविंद पांडे
विधायक चैंपियन चैंपियन पंजाब में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनके द्वारा दिया गया एक बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । चैंपियन के इस बयान में भाजपा के मुकाबले खुद के जीवन की उपलब्धियों का वर्णन करना यह दर्शाता है कि पार्टी से पहले वह खुद हैं।
यह भी पढ़े👉 चुनावी रण में उतरने से पहले त्रिलोक सिंह चीमा को मुख्यमंत्री ने दिलाई भाजपा की सदस्यता
वायरल वीडियो में चैंपियन ने कहा कि गुर्जर समाज आदिकाल से हिंदू धर्म और संस्कृति के रक्षक की भूमिका में रहा है। एक सवाल के जवाब में विधायक चैंपियन ने कहा कि उनकी पहचान सिर्फ भाजपा से ही नहीं है। वह नेशनल हैवीवेट चैंपियन रहे हैं, क्वालीफाइड हैं और वीर गुर्जर लंढौरा रियासत के राजा हैं। मेरी पहचान गुर्जरों से है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें