हिमालय प्रहरी

ऐंचोली बैरियर के पास स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़: सीमांत जिला पिथौरागढ़ में स्मैक का काला करोबार धड़ल्ले से फलफूल रहा है. इसी कड़ी में आज पिथौरागढ़ पुलिस ने ऐंचोली बैरियर के पास 2 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

पिथौरागढ़ में पिछले कुछ वर्षों में स्मैक की तस्करी बढ़ी है. युवा पीढ़ी स्मैक की गिरफ्त में अपना भविष्य बर्बाद कर रहा है. हालांकि, पुलिस स्मैक के तस्करों को पकड़ने में कुछ हद तक सफल हुई है. मगर स्मैक के काले कारोबार से जुड़े बड़े माफिया पुलिस की गिरफ्त से अभी तक बाहर हैं.
Exit mobile version