राजू अनेजा, काशीपुर ।नगर के सरकारी अस्पताल में कार्यरत डॉ. शांतनु सारस्वत की हार्ट अटैक के दौरान निधन हो गया उनके निधन की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी ने बताया कि डॉ. शांतनु सारस्वत किसी कार्य से मेरठ गये थे। रात्रि में ठीक प्रकार से सोये थे। लेकिन सुबह नहीं उठे। संभवत उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है। इधर जैसे ही उनके निधन की खबर मिली तो क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वहीं अस्पताल प्रशासन द्वारा डॉक्टर के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए 2 मिनट का शौक रखा गया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।