हिमालय प्रहरी

कश्‍मीर फाइल्‍स बवाल में गौतम गंभीर की एंट्री, झन्नाटेदार ट्वीट से सीएम की कर दी बोलती बंद!

खबर शेयर करें -

दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों फिलम द कश्‍मीर फाइल्‍स को लेकर कई बयान दिए । विधानसभा में फिल्‍म का नाम लेकर जमकर ठहाके लगे, मजाक बनाया गया । फिल्‍म को टैक्‍स फ्री करने की मांग उठी तो सीएम साहब ने कहा कि इसे यूट्यूब पर डाल दो सब देख लेंगे । अब केजरीवाल ने इस बयान में एक और कदम आगे बढ़ते हुए फिल्‍म को झूठी पिक्‍चर बता दिया । बस फिर क्‍या था, केजरीवाल के इस बयान का जमकर विरोध शुरू हो गया । उनके आवास के बाहर बीजेपी के कार्यकता जुट गए और प्रदर्शन किया , जिसे लेकर आप ने बीजेपी पर बड़ा आरोप भी लगा दिया ।

मनीष सिसोदिया का ट्वीट
सीएम केजरीवाल के आवास पर हुए बीजेपी के प्रदर्शन के बाद दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, बीजेपी के गुंडे CM @ArvindKejriwal जी के घर पर तोड़फोड़ करते रहे. बीजेपी की

पुलिस उन्हें रोकने की जगह उन्हें घर के दरवाज़े तक लेकर आई । इसके साथ ही उन्‍होंने लिखा दिल्ली में मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए है. गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए है । आम आदमी पार्टी की ओर से ट्वीट कर बीजेपी पर केजरीवाल की हत्‍या की साजिया रचने का आरोप भी लगाया गया है ।

गौतम गंभीर का ट्वीट
वहीं इस पूरे मामले में अब दिल्‍ली से सांसद गौतम गंभीर का ट्वीट आया है । जिसमें गौतम ने केजरीवाल का नाम ना लिखते हुए उन पर विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया है । गंभीर ने ट्वीट

किया है, नमस्ते दिल्ली … कश्मीरी हिन्दुओं का अपमान करके मैं बुरी तरह फँस चुका हूँ. लाख कोशिशों और बिकाऊ इंटरव्यू के बाद भी हालात काबू में नहीं आ रहे. अब एक ही रास्ता है, विक्टिम कार्ड। भाजपा मुझे जान से मार देना चाहती है. कृपया इसे फ़ैलाने में मदद करें! आपका प्रचारमंत्री

Exit mobile version