हिमालय प्रहरी

कांग्रेस से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे दुर्गापाल, सैकड़ो समर्थको के बीच महापंचायत में लिया निर्णय

खबर शेयर करें -

लालकुआं: कांग्रेस पार्टी द्वारा लालकुआं विधान सभा से संध्या डालाकोटी को प्रत्याशी घोषित करते ही कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई। मंगलवार की प्रातः पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के आवास पर आयोजित महापंचायत सैकड़ो समर्थको ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर दुर्गापाल को निर्दलीय चुनाव लड़ाने का एलान कर दिया।


सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी को लालकुआं विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया। जिससे दुर्गापाल व हरेंद्र बोरा के समर्थको में आक्रोश फैल गया। मंगलवार की प्रातः सैकड़ो समर्थक हरीश चंद्र दुर्गापाल के हल्दुचौड़ स्थित आवास पर पहुंच गए। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुर्गापाल से निर्दलीय चुनाव लड़ने का निवेदन किया। करीब तीन घंटे तक चली महापंचायत में चोरगालिया, गौलापार, बरेली रोड, लालकुआं व बिदुखत्ता के समर्थको ने दुर्गापाल को समर्थन देते हुए कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा की उन्होंने हमेसा कांग्रेस के लिए काम किया है। व समर्थको की राय सर्वोपर्री है। अगर जनता चाहती है तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान वह कई बार भावुक हो गए।
इस दौरान कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी संध्या डालाकोटी व उनके पति समर्थको के साथ के उनके आवास पर पहुंच गये। लेकिन दुर्गापाल समर्थकों ने उनका मुख्य द्वार बंद कर दिया। और संध्या डालाकोटी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ता दुर्गापाल व हरेन्द बोरा के पक्ष व कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। काफी देर तक समर्थको ने संध्या डालाकोटी को दुर्गापाल के घर में घुसने नहीं दिया। जिसके बाद संध्या डालाकोटी और उनके पति कांग्रेसी नेता किरन डालाकोटी समर्थको के साथ गेट के बहार धरने पर बैठ गई। इधर गेट के अंदर कार्यकर्ताओ से रायसुमारी के दौरान कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। जिसके बाद संध्या डालाकोटी समर्थको के साथ वापस चली गई।

Exit mobile version