हिमालय प्रहरी

काठगोदाम थाना क्षेत्र से लापता व्यक्ति का गौला नदी से मिला शव, शुक्रवार से था घर से लापता

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र से लापता व्यक्ति का गौला नदी से शव मिला है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची वनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस के मुताबिक काठगोदाम थाना क्षेत्र की नई बस्ती निवासी विनोद चंद्र तिवारी शुक्रवार से घर से लापता था, जहां परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. शनिवार देर शाम गौला नदी में एक शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की. शिनाख्त में शव की पहचान विनोद चंद्र तिवारी के रूप में हुई. मौके पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि विनोद चंद्र शुक्रवार से लापता थे, जिनकी वो तलाश कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि विनोद मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, जिसका इलाज भी चल रहा था. वनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

Exit mobile version