चितलवाना उपखंड के जाणीपुरा गांव में स्थित भगवान दत्तात्रेय आश्रम में कालदोष दूर करने के नाम पर एक विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है. विवाहिता ने आरवा स्थित एक आश्रम के मुख्य पुजारी और साध्वी के खिलाफ बलात्कार करने, वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए जालोर के सरवाना थाने में मामला दर्ज करवाया है.
पुलिस ने बताया कि विवाहिता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह और उसके पति चितलवाना के जाणीपुरा ग्राम पंचायत भीमगुड़ा स्थित एक आश्रम में गत वर्ष गए. वहां एक साध्वी ने उसके जीवन में तकलीफों और भविष्य तकलीफमय बताकर आश्रम के मुखिया से उपचार करवाने का बोला. वे उसे हरिद्वार संस्थान लेकर गए और फोन पर अश्लील बातें भी की, जिसकी रिकॉडिंग भी है.
फरवरी महीने में साध्वी उसे संस्थान के अंडर ग्राउंड स्थित कमरे में ले गई, जहां मुख्य पुजारी ने साध्वी के सामने उससे बलात्कार किया और वीडियो बनाया. अब मुख्य पुजारी और साध्वी द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया जा रहा है और लाखों रुपये की मांग की जा रही है.
आरोपी पुजारी पीड़िता पर कालदोष दूर करने के नाम पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहा था. आरोप है कि पुजारी ने कहा कि 108 दिन में 21 बार मेरे साथ संबंध बनाने पड़ेंगे. इससे तेरा कालादोष मेरे ऊपर आ जाएगा. इस बात के लिए जब महिला तैयार नहीं हुई तो महिला को आश्रम में धोखे से बुलाकर रेप किया. इसमें आश्रम की संचालिका हेमलता ने आरोपी का साथ दिया. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि साध्वी ने मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और रेप का वीडियो बना लिया. अब ब्लैकमेल कर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी जा रही है. घटना 19 फरवरी 2022 की है. इस संबंध में 27 जुलाई को मामला दर्ज करवाया गया था.
पीड़िता ने बताया कि 19 फरवरी 2022 को तगाराम और साध्वी हेमलता ने षड्यंत्रपूर्वक और सोची समझी साजिश के तहत मुझे संस्थान में बुलाया. करीब शाम 8 बजे अंडर ग्राउंड में बने एक कमरे में साध्वी अपने साथ लेकर गई. वहां पर पहले से बैठा तगाराम ने मेरे साथ दुष्कर्म किया.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें