हिमालय प्रहरी

काशीपुर आईटीआई में अप्रेंटिस मेले आयोजन में 350 अभ्यर्थियों का अलग-अलग कम्पनियों में हुआ चयन

खबर शेयर करें -

काशीपुर: आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कुमाऊं मण्डल स्तरीय अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया. जिसमें करीब 1200 प्रशिक्षण के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 32 अधिष्ठानों द्वारा भाग लिया गया. मेले में 350 अभ्यर्थियों का अलग-अलग कम्पनियों में चयन हुआ.

बाजपुर रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में आयोजित मेले का शुभारंभ कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के निदेशक विनोद गोस्वामी द्वारा दीप प्रज्जविल कर किया. इस दौरान निदेशक विनोद गोस्वामी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित अप्रेंटिस मेले का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम योजना का अधिक से अधिक प्रसार कर जरूरतमंद प्रशिक्षार्थियों को उसका लाभ पहुंचाना बताया.

आयोजित मेले में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लि., मिण्डा स्पार्क कारपोरेशन, सिडकुल पंतनगर, आईजीएल, सन्सेरा इंजीनियरिंग लि., टाटा आटोकाम्प, वैक्टर्स प्रा. लि., नेस्ले इंडिया सहित थर्ड पार्टी एजेंसीज द्वारा लगभग 350 अभ्यर्थियों का चयन किया गया.आयोजित मेले में आईटीआई काशीपुर के छात्रों द्वारा विभिन्न व्यवसायों में निर्मित मॉडल परिधानों एवं अन्य वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई. निदेशक विनोद गोस्वामी द्वारा प्रदर्शनी की प्रशंसा की गई. मेले में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमोंं का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुमाऊं मण्डल के विभिन्न आईटीआई संस्थानों से प्रधानाचार्य कार्यनिदेशक एवं अन्य स्टाफ कार्मिकों की उपस्थिति व सहभागिता दिखाई.

 

Exit mobile version