हिमालय प्रहरी

काशीपुर की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नगर निगम की अनूठी पहल

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र में बेरोजगारों को स्वरोजगार देने के लिए नगर निगम ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की है जिसके अंतर्गत अब नगर निगम काशीपुर क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार से जोड़ने में पूरी मदद करेगा।जिससे क्षेत्र की महिलाओं को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही अच्छी आमदनी का एक जरिया भी बनेगा।


काशीपुर नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाएं हैं जिसके अंतर्गत नगर निगम द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को मशरूम उत्पादन के लिए निशुल्क रूप से 10 दिवसीय ट्रेनिंग शुरू कर दी है ट्रेनिंग के बाद क्षेत्रीय बैंकों द्वारा उक्त महिलाओं को अपना कारोबार खड़ा करने के लिए ऋण भी उपलब्ध कराएगा जिसमें महिलाओं को सब्सिडी दी जाएगी कुल मिलाकर अब क्षेत्र की महिलाएं बगैर ब्याज के रुपयों से मशरूम उत्पादन का कारोबार प्रारंभ कर सकेंगी। श्री विवेक रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र की महिलाओं को मशरूम उत्पादन करने के लिए दी जा रही ट्रेनिंग के दौरान बाहर से आई ट्रेनिंग टीम का समस्त खर्चा नगर निगम वहन करेगा।

Exit mobile version